Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

How to Apply Iframe tag in HTML Web Pages (HTML web Pages में Iframe tag कैसे लगाए ) (Web Designing series Part-23 )

      HTML  web Pages में Iframe tag कैसे लगाए




  • Web Designing series के Part-23 में आप सभी का स्वागत है आज के article में हम पढेगे की किसी website के web pages में <iframe > tag कैसे apply करे <iframe> tag क्या है इसका html web pages में कैसे use करेगे | ये जानने से पहले हम आपको बता दे की HTML के हमने आधे से ज्यादा tags पढ़  चुके है इसके अभी 8 या 9 part अभी और आने बाकी है उसके बाद हमारे HTML  के सभी tags Complete हो जायेगे उसके बाद हम css start करेगे अगर आप हमारे article पर पहली बार आये है तो हो सकता है आपके ये समझ ना आये इसके लिए जरूरी है की  आप इस series के सभी पिछले part देखे |उसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर जाना होगा और जाने पर  website के Menu Baar में  आपको Web Designing series का dropdown लिखा मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा जहा HTML5 के अन्दर सभी की  partwise लिंक दी हुयी है उन links में क्लिक कर आप शुरू से सारे part देख सकते है 
  • अब बात करते है <iframe>tag की की उसका html web pages में कहा और कैसे use होगा इसे हम एक example की सहायता से समझेगे और इसे हमने practically निचे दिए विडियो में भी समझाया है जिसे आपको देखना होगा विडियो देखने के बाद आप भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में इसका practical कर सकते है practical करने से आपके अन्दर एक आत्मविश्वास आयेगा इसलिए आपको हर topic का practical जरूर करे चाहे आपसे जितनी भी गलतिया हो उन गलतियों को सुधार कर  आप बार -बार कोसिस करे जिससे आप website के web pages बना सकेगे चलिए अब बिना कोई बात किये आज के topic पर चलते है |
  • web pages में <iframe> tag का use करने हमारा वेब पेज कैसा दिखेगा उसका एक इमेज निचे दिया हुवा है 

<iframe> tag 

  • जब हम किसी page या file को या फिर  कोई दूसरा blog या website को एक फ्रेम के अन्दर रखना चाहते है अर्थात वह blog या website या कोई page को हम पूरे पेज में न दिखाकर एक फ्रेम के अन्दर ही यूजर से use करवाना चाहते है उसके लिए हमें <iframe> tag की जरूर पड़ती है  
  • <iframe> tag को हम <body> tag के अन्दर ही इस्तेमाल करते है क्युकी किसी भी पेज में दी हुयी जानकारी की कोडिंग  हम <body> tag   के अन्दर ही करते है <iframe>tag का opening और closing tag होता है  जिसे हमें विशेष ध्यान देना होगा | 
  • मैंने HTML के हर के हर tag के बारे में बताया है की किसमे opening और closing tag लगाना है और किसमें opening और closing tag नहीं लगाना है  इस बात को मैंने हर पार्ट में बतायी है क्योकि अगर कोई tag छूट जाता है तो कोड run नहीं करता है और error आने लगते है वैसे तो html में error दीखते नहीं है इसलिए उन्हें पता लगाने में मुश्किल  होती है इसलिए हम error न ही करे तो अच्छा है |
  • चलिए अब हम <iframe> tag को एक example की सहायता से समझते है |

 

Example-:

<body>

<iframe  src="Application form.html"  width="50%"  height="50%"  > 

                                                                                                                          </iframe>

<iframe  src="https://www.vishucoder.blogspot.com"  width="50%"  height="50%"  >  

                                                                                                                                    </iframe>

</body>


  • जैसा की आपने example में देखा की मैंने एक html फाइल को <iframe> tag  के अन्दर रखा है है और <iframe> tag के अन्दर मैंने अपनी वेबसाइट का url दिया हुवा है इसी प्रकार आपको इनकी  भी कोडिंग करनी है  और अपने अनुसार फ्रेम की height ,  width  दे सकते है आप  height , width   (px) pixal या (%) percentage  दोनों में से एक में दे सकते है हालाकि ये css का topic है लेकिन इतना तो आप apply कर ही सकते है बाकी आगे हम css को detail में पढेगे ही |
  • आप इस example और निचे दिए विडियो  को देखकर इसकी  practice जरूर करे जब आप खुद इसकी प्रैक्टिस करेगे तभी आपको अच्छे से समझ आयेगा आपको अपनी गलतिया समझ आएगी 
  • अगर आप सिर्फ इसकी theory ही पढेगे तो ये आपके ये किसी काम का नहीं क्योकि बिना practical किये आप इसका कही भी use नहीं क्र सकते इसलिए practical करे और अपने doubt comment box या facebook , instagram  में पूछे  |
  • आज के लिए इतना ही मिलते इस series के अगले part में अगर आपने अभी तक हमें follow नहीं किया तो कर ले और आप हमारे youtube चैनल , और facebook page से जुड़ सकते है जिसके लिंक वेबसाइट में दिए हुए है जहा इनके icon बने हुए है |    


           HTML Web Pagesमें <iframe> tag कैसे लगाए क्लिक विडियो  


Post a Comment

0 Comments